फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद संभालते ही बोले नए डीजीपी, गौ रक्षा के नाम पर नहीं चलने देंगे गुंडागर्दी

Sat, 22 Apr 2017 03:26 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सुलखान स‌िंह
विज्ञापन
बांदा के रहने वाले सुलखान सिंह ने प्रदेश के 55वें डीजीपी का पदभार शन‌िवार को संभाल लिया है। डीजीपी के पद पर नियुक्त होने के बाद उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं गिनाईं।  
विज्ञापन


प्रदेश की कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने की बात पर उन्होंने जवाब दिया पुलिस बिना किसी दबाव में आए निष्पक्ष कार्रवाई करेगी तो बाकी समस्याएं अपने आप ही हल हो जाएंगी। नए डीजीपी ने कहा, किसी को भी कानून हाथ में लेने की छूट नहीं होगी। जो कानून हाथ में लेगा, उससे सख्ती से निपटेंगे। 

ये भी पढ़ें : पढ़ें, यूपी के नए डीजीपी सुलखान स‌िंह का एक्सक्लूस‌िव इंटरव्यू

पुल‌िस को वीकऑफ म‌िलने के सवाल पर उन्होंने कहा, स्वास्थ्य के लिए विश्राम मिलना चाहिए तो जरूरी है कि साप्ताहिक अवकाश मिले। उम्मीद है कि इससे प्रदर्शन में सुधार मिलेगी। नाइट शिफ्ट के बाद भी रेस्ट मिलना चाहिए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : तेज-तर्रार इमेज वाले अफसरों में गिने जाते हैं सुलखान सिंह

डीजीपी ने कहा सौ फीसदी एफआईआर सुनिश्चित करनी है। हमने ट्रेनिंग में एटीट्यूडनल चेंज को शामिल किया है ताकि व्यवहार सुधारकर जनता का दिल जीत सकें। उन्होंने कहा क‌ि गोरक्षा के नाम पर क‌िसी को कानून हाथ में लेने का अध‌िकार नहीं द‌िया जाएगा। उन्होंने कहा क‌ि यही बात छेड़छाड़ के मामले में भी लागू होगी। पु‌ल‌िस सादी वर्दी में मनचलों पर नजर रखेगी।
विज्ञापन

नहीं ग‌िरने देंगे पुल‌िस का मनोबल

डीजीपी सुलखान सिंह
डीजीपी ने कहा क‌ि पुलिस का मनोबल सही रहे इस पर भी काम किया जाएगा। निचले स्तर से लेकर पुलिस अधिकारियों तक की तैनाती मेरिट के आधार पर होगी। अच्छा काम करने वाले पुलिस कर्मियों को इनाम मिलेगा और लापरवाह पुलिस कर्मियों को दंडित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें : ‌जान‌िए, यूपी के नए DGP सुलखान स‌िंह के बारे में सबकुछ

सरकार की प्राथमिकताओं को कैसे पूरा करेंगे इसके जवाब में उन्होंने कहा क‌ि सरकारी योजनाओं में समय निर्धारित कर कार्रवाई की जाएगी। एंटी रोमियो स्क्वॉयड को अभियान की तरह नहीं, बल्कि नियमित पुलिसिंग की तरह चलाया जाएगा। 

इसके लिए स्क्वॉयड को ब्रीफिंग की जिम्मेदारी दी जाएगी। जहां तक वांछितों को गिरफ्तार करने की बात है तो अधिकारियों को इसकी जिम्मेदारी दी जाएगी और अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। उन्होंने ये भी कहा क‌ि कार्रवाई के नाम से किसी को भी कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा साथ ही बेगुनाहों को प्रताड़ित नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें