फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव की घटना पर डीजीपी सख्त, आईजी और एडीजी को मौके पर भेजा

Thu, 18 Feb 2021 12:01 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उन्नाव के असोहा थाना क्षेत्र के गांव बबुरहा में एक खेत में दो दलित लड़कियों की लाश मिलने की घटना को डीजीपी ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने अधिकारियों को मौके पर पहुंचने और घटना की विस्तृत रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


डीजीपी के निर्देश के बाद लखनऊ जोन के एडीजी एसएन साबत मौके के लिए रवाना हो गए हैं। आईजी लखनऊ लक्ष्मी सिंह भी मौके के लिए रवाना हो गई हैं। मामला दलित लड़कियों का होने के कारण इसकी संवेदनशीलता बढ़ गई है। बृहस्पतिवार से शुरू हो रहे सत्र को देखते हुए इस पूरे मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है।

गौरतलब है कि उन्नाव में असोहा थाना क्षेत्र के बबुरहा गांव में दोपहर से लापता दलित बुआ-भतीजी के शव और चचेरी बहन उनके ही बगल में छटपटाती हुई खेत में मिली। सभी के गले दुपट्टे से कसे मिले। एक का पिता तीनों को उठाकर घर लाया और फिर सीएचसी ले गया। बुआ-भतीजी को मृत घोषित कर चचेरी बहन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एसपी व एएसपी ने फील्ड यूनिट की मदद से घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से जानकारी ली है। दुपट्टे से गला कसा होने और मुंह से झाग निकलने से परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सूरजपाल की 16 वर्षीय बेटी काजल बुधवार दोपहर तीन बजे चचेरे भाई संतोष रावत की बेटी 12 वर्षीय कोमल (भतीजी) व चचेरी बहन रोशनी (14) पुत्री सूरजबली के साथ घास लेने खेत के लिए निकली थी। शाम छह बजे तक तीनों के घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन  की।

शाम 7.30 बजे सूरजपाल खोजबीन करते हुए घर से एक  किमी दूर बबुरहा-जगदीशपुर मार्ग से सौ मीटर अंदर चचेरे भाई संतोष के सरसों के खेत में पहुंचा। खेत में काजल, कोमल व रोशनी अगल-बगल पड़ी थीं। सभी के गले उन्हीं के दुपट्टे से कसे थे और हाथ पीछे की ओर बंधे थे। मुंह से झाग निकल रहे थे।

यह देख सूरजपाल भागकर गांव पहुंचा और परिवार को जानकारी देकर निजी वाहन से तीनों को लेकर सीएचसी पहुंचा। वहां डॉक्टर ने काजल व कोमल को मृत घोषित कर दिया। रोशनी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें