फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: किसने कितने पुलिस कर्मियों की छुट्टी की, डीजीपी आज करेंगे समीक्षा

Mon, 08 Jul 2019 06:32 AM IST
Abhishek Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
विज्ञापन
पुलिस कर्मियों की छुट्टी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद प्रदेश में पुलिस महकमे से नाकारा पुलिस कर्मियों की छटनी शुरू हो गई है। सभी अफसरों से सोमवार तक छटनी किए गए पुलिस कर्मियों की डिटेल मांगी गई है। डीजीपी ओम प्रकाश सिंह सोमवार को इसकी समीक्षा करेंगे।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक 50 साल की उम्र पूरी कर चुके पुलिस अफसरों को तीन महीने का वेतन देने के बाद उनकी छुट्टी करने के लिए शासन से निर्देश जारी किए गए थे। इसी क्रम में पुलिस मुख्यालय ने पहले 30 जून तक और फिर 7 जुलाई तक सभी जिलों से इस संबंध में कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। आठ जुलाई को डीजीपी ओम प्रकाश सिंह इसकी समीक्षा करेंगे। रविवार को कई जिलों ने अपने अपने यहां की गई कार्रवाई की रिपोर्ट डीजीपी मुख्यालय को भेज दी है। जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में यह रिपोर्ट तैयार होने में समय लग रहा है।

सूत्रों के मुताबिक कई जिलों ने अपनी रिपोर्ट भेज भी दी है। बरेली के रेंज में 25 पुलिस कर्मियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति के लिए नोटिस दिया गया है। बरेली रेंज के डीआईजी राजेश पांडेय ने बताया कि वह इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर के नियुक्ति अधिकारी होते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने सात इंस्पेक्टर व सब इंस्पेक्टर को अनिवार्य सेवा निवृत्ति दी है। इसके अलावा जिलों के एसपी व एसएसपी ने 18 कांस्टेबिल और हेड कांस्टेबिल को अनिवार्य रूप से सेवानिवृत्ति के लिए नोटिस दे दी गई है।

वहीं सहारनपुर के डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल ने बताया कि डीजीपी मुख्यालय ने इसकी रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट तैयार की जा रही है और जल्द ही डीजीपी मुख्यालय को रेंज के सभी जिलों की रिपोर्ट भेज दी जाएगी। कई अन्य जिले और रेंज भी देर रात तक अपनी रिपोर्ट तैयार कर रहे थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें