मंगलवार को लखनऊ में आतंकी के पकड़े जाने के बाद पूरे घटनाक्रम की जानकारी देने के लिए डीजीपी जावीद अहमद बुधवार को सीएम से मिलने पहुंचे। बता दें कि लखनऊ में पहली बार आतंकी और एटीएस के बीच लाइव मुठभेड़ हुई। यहां के काकोरी थाना क्षेत्र स्थित हाजी कॉलोनी में किराये के मकान में रह रहे आतंकी को एंटी टेररिस्ट स्क्वॉयड (एटीएस) और पुलिस ने घेर लिया।
दोनों ओर से जवाबी फायरिंग हुई। पुलिस का दावा है कि 40 राउंड फायरिंग हुई। एटीएस कमांडो ने छत काटकर अंदर जाने की कोशिश की। पुलिस का दावा है कि आतंकी को जिंदा पकड़ने की कोशिश की जा रही थी लेकिन
देर रात 2.30 बजे पिछली दीवार तोड़ने के बाद पुलिस भीतर घुसी तो उसकी लाश मिली।