फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजीपी ओपी सिंह ने मांगी जनता से माफी, बोले-घटना से भर आया मेरा दिल

Sat, 29 Sep 2018 11:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
OP SINGH UP DG - फोटो : SELF
विज्ञापन

लखनऊ में सिपाही के हाथों हुए एक बेगुनाह के कत्ल पर प्रदेश के डीजीपी ओम प्रकाश सिंह ने माफी मांगी है। देर शाम उन्होंने इस अप्रत्याशित घटना को यूपी पुलिस का चरित्र न मान बैठने की अपील की। साथ ही यह भी कहा कि खाकी वर्दी में मौजूद एक-एक बदमाश को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।

विज्ञापन


डीजीपी ने ट्वीटर पर लिखा कि ‘व्यक्ति की कीमती जिंदगी की भरपाई किसी भी क्षमा याचना से पूरी नहीं हो सकती न ही पीड़ित परिवार को पहुंचे इस आघात की भरपाई हो सकती है। मृतक विवेक तिवारी की पत्नी छोटी बेटियां और परिवार के लिए मेरा दिल भर आया है।

मैं अपना दुख उनके साथ बांटता हूं। इस तरह का आपराधिक व्यवहार निंदनीय है और सख्त सजा पाने का हकदार है। हम सजा देने के लिए और वर्दी में मौजूद दुष्टों, बदमाशों को बाहर निकालने के लिए दृढ़ संकल्प हैं।
विज्ञापन


इनकी वजह से हमारे सिर शर्म से झुक जाते हैं। हम पुलिस की व्यवहारगत सुधार और फोर्स के मानवीयकरण के लिए सुधारात्मक कदम उठाएंगे, जिसकी अब तक उपेक्षा होती रही है। अब यह हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता का एजेंडा रहेगा।’




डीजीपी ने आगे लिखा है कि ‘आज मैंने प्रदेश के 250 इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर से इस दुखद घटना को लेकर सीधे बातचीत की। कुछ सप्ताह पहले हमने इस संवाद की शुरुआत की योजना बनाई थी और इसे राज्य के सभी जिलों में लागू करने की पहल की है।

हम यूपी पुलिस में पूरी तरह से सुधार लाने के लिए कठिन परिश्रम कर रहे हैं। यह मेरी आपसे प्रार्थना है कि लखनऊ की असमान्य एवं दुखद घटना को लेकर हमारे पूरे प्रयासों पर सवालिया निशान न लगाएं। हम आपसे क्षमा मांगते हुए आपकी शुभकामनाएं एवं इन सुधारात्मक कदमों में सहयोग चाहते हैं।’

विज्ञापन

शर्मनाक: मृतक का सही नाम तक नहीं पता डीजीपी को

यूपी पुलिस के लिए इससे ज्यादा शर्म की क्या बात हो सकती है कि 20 घंटे बाद डीजीपी ओपी सिंह ने मृतक के परिवार को सांत्वना देने और घटना के लिए माफी मांगने के लिए ट्वीट किया। पर इसमें भी मृतक के नाम का सही जिक्र नहीं कर पाए। मृतक का नाम विवेक तिवारी था पर ट्वीट में उन्होंने विवेक त्रिपाठी लिखा। हालांकि बाद में सोशल मीडिया पर ट्रोल होने पर इस ट्वीट को हटा लिया। यहां गौर करने की बात यह भी है कि प्रदेश की आम जनता हिंदी ज्यादा समझती है पर डीजीपी ने ट्वीट अंग्रेजी में किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें