फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजीपी ने दिए निर्देश: जुमा अलविदा और ईद पर नई परंपरा शुरू करने की अनुमति नहीं, असामाजिक तत्वों पर रखें निगाह

Thu, 27 Mar 2025 06:28 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

UP DGP: यूपी डीजीपी ने जुमा अलविदा नमाज और ईद को लेकर सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि त्योहार के नाम पर कोई नई परंपरा न शुरू की जाए। 
विज्ञापन
यूपी डीजीपी प्रशांत कुमार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीजीपी प्रशांत कुमार ने अलविदा की नमाज और ईद पर कोई नई परंपरा शुरू करने की अनुमति नहीं देने का निर्देश मातहतों को दिया है। उन्होंने बुधवार को सभी एडीजी जोन, पुलिस कमिश्नर, आईजी रेंज व जिलों के कप्तानों को अलविदा की नमाज और ईद पर सुरक्षा व कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं। कहा, भीड़भाड़ वाले इलाकों में असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखें, एक्शन प्लान बनाकर पूर्वाभ्यास करा लें।

विज्ञापन


डीजीपी ने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों को चिह्नित कर जोन व सेक्टर स्कीम में पुलिस बल तैनात करें। अति संवेदनशील स्थलों पर पुलिस पिकेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और राजपत्रित अधिकारियों की तैनाती हो। असामाजिक एवं अवांछनीय तत्वों की सूची अपडेट कर उनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करें। शांति समितियों, धर्म गुरुओं तथा नागरिक सुरक्षा संगठन के पदाधिकारियों का भी सहयोग लें।

आयोजन स्थलों पर फ्लैग मार्च कराएं। अधिकारी विवादित स्थानों का भ्रमण कर समस्या का त्वरित समाधान कराएं और ड्रोन कैमरों से मिश्रित व संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी की जाए। जुलूस के मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती करें और सीसीटीवी से भी नजर रखें। अफवाहों को रोकने के लिए सोशल मीडिया की मुस्तैदी से निगरानी करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें