फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कारागारों के निरीक्षण के लिए पहुंचे डीजी जेल, कहा-जरूरतमंद बंदियों को ही जेल अस्पताल में किया जाए भर्ती

विज्ञापन
कारागार का निरीक्षण करने पहुंचे डीजी जेल।
विज्ञापन
लखनऊ। जरूरतमंद बंदियों को ही जेल अस्पताल में भर्ती करें। यह बात मंगलवार को डीजी जेल पीसी मीणा ने जिला जेल, आदर्श कारागार व नारी बंदी निकेतन के निरीक्षण के दौरान कही। उन्होंने तीनों जेलों की सुरक्षा व्यवस्था को परखा। जिला जेल पहुंच कर डीजी ने सबसे पहले वहां लगे सीसीटीवी कैमरों को देखा।
विज्ञापन


इसके बाद मुलाकात घर, अस्पताल, पाकशाला, हाई सिक्योरिटी बैरक, महिला बैरक समेत सामान्य बैरकों का जायजा लिया। उन्होंने हाई सिक्योरिटी बैरक में बंद बंदियों का ब्योरा मांगा। इस दौरान उन्होंने सख्त आदेश दिया कि बंदियों की निगरानी में कोई चूक न होने पाए। जेल के अस्पताल में जरूरतमंद बंदियों को ही भर्ती किया जाए। उनके स्वास्थ्य और भोजन की गुणवत्ता सही रखने पर भी जोर दिया। इसके बाद वह आदर्श कारागार पहुंचे और यहां लगे उद्योग व मशीनों को देखा।
अंत में वह नारी बंदी निकेतन पहुंचे और महिला बंदियों व उनके बच्चों से बातचीत की। निरीक्षण के दौरान लखनऊ परिक्षेत्र के जेल डीआईजी डाॅ. रामधनी, जेल अधीक्षक बृजेंद्र सिंह, जेलर ऋतिक प्रियदर्शी, डिप्टी जेल आशुतोष मिश्रा, आदर्श कारागार के जेलर मृत्युंजय पांडेय, नारी बंदी निकेतन अधीक्षक अशोक सागर समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें