फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डीजी ने जेल अफसरों और कर्मियों को प्रशंसा चिन्ह देकर किया सम्मानित, देखें किसे-किसे मिला सम्मान

Sun, 17 Aug 2025 08:55 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में डीजी जेल ने सराहनीय कार्यों के लिए जेल अफसरों और कर्मियों को प्रशंसा चिन्ह देकर सम्मानित किया। आगे पढ़ें और जानें किसे-किसे सम्मान मिला?
विज्ञापन
प्रभारी जेलर धीरेंद्र प्रताप सिंह और डिप्टी जेलर डॉ. आरती पटेल को किया गया सम्मानित। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस पर आलमबाग स्थित कारागार मुख्यालय पर डीजी जेल पीसी मीणा ने तिरंगा फहराने के बाद विभाग में सराहनीय कार्य करने वाले जेल अफसरों व कर्मियों को प्रशंसा चिन्ह देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन


समारोह के दौरान डीजी जेल ने लखनऊ परिक्षेत्र के जेल डीआईजी डॉ. रामधनी को प्रशंसा पत्र दिया। साथ ही वरिष्ठ जेल अधीक्षक विजय विक्रम सिंह व जेल अधीक्षक मृत्युंजय कुमार पांडेय सहित अन्य जेल कर्मियों को प्रशंसा चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। अपर महानिरीक्षक जेल धर्मेंद्र सिंह, जेल डीआईजी सुभाष चन्द्र शाक्य व प्रदीप गुप्ता मौजूद रहे।

डिप्टी जेलर सायमा जलीस को किया गया सम्मानित। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस पर जिला जेल में वरिष्ठ जेल अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल, आदर्श कारागार में अधीक्षक महाप्रकाश सिंह व नारीबंदी निकेतन में प्रभारी अधीक्षक ने तिरंगे को सलामी दी। 

इसके बाद जिला जेल पर तैनात डिप्टी जेलर डॉ. आरती पटेल, प्रधान सहायक राजकुमार पाल व बंदी रक्षक मारकंडेय सिंह को राजेंद्र जायसवाल ने व अधीक्षक महाप्रकाश सिंह ने मॉडल जेल के प्रभारी जेलर डीपी सिंह, डिप्टी जेलर सायमा जलीस, प्रधान बंदी रक्षक संतोष तिवारी, प्रशांत पाठक, बंदीरक्षक सोनू शर्मा व वरिष्ठ सहायक राकेश कुमार को प्रशंसा चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

डीआईजी जेल डॉ. रामधनी को किया गया सम्मानित। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस मौके पर बंदियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। महिला बंदियों के बच्चों ने भी मनमोहक प्रस्तुतियां दी। इस मौके पर जेलर ऋत्विक प्रियदर्शी, जेलर सुनील दत्त मिश्रा, डिप्टी जेलर आशुतोष मिश्र, कुंवर वीरेंद्र विक्रम सिंह व अजय कुलवंत सहित सभी जेलकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें