फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बड़े मंगल पर राम मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

Tue, 02 Jun 2026 10:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
राममंदिर परिसर में रामलला का दर्शन करते श्रद्धालुगण।
विज्ञापन
अयोध्या। ज्येष्ठ माह के पांचवे बड़े मंगल पर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। रामलला के दर्शन के लिए सुबह से ही भक्तों की लंबी कतार लगी रही। श्रद्धालुओं ने प्रभु श्रीराम के दर्शन-पूजन के साथ परकोटा में स्थित हनुमान मंदिर पहुंचकर बजरंगबली का आशीर्वाद भी प्राप्त किया।
विज्ञापन

बड़े मंगल के अवसर पर राम मंदिर परिसर में विशेष धार्मिक आयोजन किए गए। परकोटा स्थित हनुमान मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विशेष पूजन-अर्चन और आरती संपन्न हुई। हनुमान जी को सिंदूर, चोला, पुष्पमालाएं और प्रसाद अर्पित किया गया। मंदिर परिसर में भक्तों ने हनुमान चालीसा का पाठ कर सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की।
सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। रामलला के दर्शन के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु परकोटा के हनुमान मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने बजरंगबली के समक्ष माथा टेककर परिवार की खुशहाली और संकटों से मुक्ति की प्रार्थना की। मंदिर परिसर में दिनभर भक्तिमय वातावरण बना रहा और जय श्रीराम तथा जय बजरंगबली के उद्घोष गूंजते रहे।
विज्ञापन

बड़े मंगल को देखते हुए श्रीराम जन्मभूमि परिसर में सुरक्षा और दर्शन व्यवस्था को विशेष रूप से सुदृढ़ किया गया था। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती की गई तथा दर्शन मार्ग पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें