फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शिवालयों में भक्तों ने, आसमान से मेघों ने किया जलाभिषेक

विज्ञापन
राजेंद्रनगर ​स्थित महाकाल मंदिर में हुआ पूजन।
विज्ञापन
लखनऊ। सावन के अंतिम सोमवार पर दिनभर होती रही बारिश के बीच भी श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ। शिवालयों में भक्तों ने तो आसमान से मेघों ने जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

बूंदाबांदी के बीच भोर से ही शिवभक्तों ने मंदिर पहुंचना शुरू कर दिया। दिनभर रुद्राभिषेक समेत अन्य धार्मिक अनुष्ठान होते रहे। प्रमुख शिवमंदिरों में भक्तों की भीड़ के चलते कतारें लगी रहीं।

राजेंद्रनगर स्थित महाकाल मंदिर, मनकामेश्वर मंदिर और बुद्धेश्वर महादेव मंदिर, सदर बाजार स्थित द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर, कोतवालेश्वर मंदिर, चौक स्थित कोनेश्वर मंदिर और निगोहां में भंवरेश्वर मंदिर समेत अन्य शिवालयों का परिसर हर हर महादेव... के जयघोष से गूंजता रहा।
विज्ञापन


भक्त बारिश में भीगते रहे, पर उनका जोश कम नहीं हुआ। बेलपत्र, भांग, धतूरा, बेर, पुष्प, दूध, चंदन, गन्ने के रस से शिवलिंग का पूजन कर मंगलकामना की। शिवालयों में भक्तों के आने का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा।

राजेंद्र नगर स्थित महाकाल मंदिर में सुबह चार बजे से ही श्रद्धालु पहुंचने लगे थे। सुबह 4:30 बजे बाबा का भांग से भव्य शृंगार किया गया। इसके बाद भक्तों के लिए कपाट खोल दिए गए। शाम 6:30 बजे महाआरती हुई और छप्पन भोग अर्पित किया गया। 21 लीटर दूध, पांच किलो दही, सवा किलो शहद, सवा किलो शक्कर, घी, ठंडाई और गन्ने के रस से महादेव का अभिषेक किया गया। इस दौरान 108 दीपकों से महाआरती की गई।

भोलेश्वर महादेव मंदिर में सजा केदारनाथ धाम

लखनऊ। डालीगंज स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में 25 क्विंटल बर्फ से केदारनाथ धाम बनाया गया है। सोमवार शाम सात बजे भक्तों के लिए इसका द्वार खोला गया। सुबह पंडित अरविंद ने रुद्रभिषेक कराया। दोपहर को विशेष पाठ के बाद शाम सात बजे भोलेश्वर महादेव का बर्फ से शृंगार किया गया। रात दस बजे तक भक्त मंदिर पहुंचते रहे। मंदिर समिति ने प्रसाद भी बांटा। अवसर पर मनू केसरी, रवि गोयल, जीतेंद्र बंसल, अनिल अग्रवाल, विवेक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

श्री कोतवालेश्वर महादेव में विशेष पूजन

लखनऊ। चौक कोतवाली स्थित श्री कोतवालेश्वर महादेव मंदिर में विशेष पूजा की गई। सुबह चार बजे मंगला आरती के बाद मंदिर के कपाट खुलते ही भक्तों ने गंगाजल, दूध, घी, दही, चीनी, मिश्री, शहद और बेलपत्र से अभिषेक करना शुरू कर दिया। कोनेश्वर मंदिर में बारिश में भीगते हुए हजारों भक्तों ने भोलेनाथ के दर्शन किए। रात दस बजे तक धार्मिक कार्यक्रमों का दौर जारी रहा।

राजेंद्रनगर स्थित महाकाल मंदिर में हुआ पूजन।

राजेंद्रनगर स्थित महाकाल मंदिर में हुआ पूजन।

राजेंद्रनगर स्थित महाकाल मंदिर में हुआ पूजन।

राजेंद्रनगर स्थित महाकाल मंदिर में हुआ पूजन।

राजेंद्रनगर स्थित महाकाल मंदिर में हुआ पूजन।

राजेंद्रनगर स्थित महाकाल मंदिर में हुआ पूजन।

राजेंद्रनगर स्थित महाकाल मंदिर में हुआ पूजन।

राजेंद्रनगर स्थित महाकाल मंदिर में हुआ पूजन।

राजेंद्रनगर स्थित महाकाल मंदिर में हुआ पूजन।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें