फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: विधायकों के क्षेत्र में 5-5 करोड़ से होंगे विकास कार्य, सीएम योगी ने एक हफ्ते में प्रस्ताव मांगा

Tue, 10 Mar 2026 08:01 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी में हर विधायक के क्षेत्र में 5-5 करोड़ के विकास कार्य होंगे। इसके लिए सीएम योगी ने एक हफ्ते में प्रस्ताव मांगा है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अब विकास कार्यों के जरिये चुनावी बिसात बिछाने में जुटी है। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी विधायकों से जरूरी विकास कार्य के लिए पांच-पांच करोड़ रुपये का प्रस्ताव मांगा है। उन्होंने विधायकों को एक सप्ताह में प्रस्ताव सीएम कार्यालय को भेजने को कहा है। साथ ही सभी डीएम को भी प्रस्ताव का परीक्षण करके धनराशि तत्काल जारी करने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन


सीएम सोमवार को अपने सरकारी आवास पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सभी विधायकों और एमएलसी से संवाद कर रहे थे। सूत्रों के मुताबिक, करीब 30 मिनट के संवाद में उन्होंने सभी विधायकों से अपने-अपने क्षेत्र में रहकर जनता की समस्याओं का निराकरण कराने के साथ ही विकास कार्यों की निगरानी करने को कहा। 

सीएम ने सभी विधायकों से कहा कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में सड़क निर्माण के साथ ही बरात घर, कम्युनिटी सेंटर, पुल, कन्वेंशन सेंटर, सड़कों पर स्ट्रीट लाइट लगवाने, शौचालय के अलावा तहसील, जिला और हाईकोर्ट में अधिवक्ताओं के चेंबर आदि बनाने का भी प्रस्ताव दे सकते हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने विधायकों से कहा है कि वह अपने क्षेत्रों की जरूरत के मुताबिक ऐसे सभी काम कराने के लिए भी प्रस्ताव दे सकते हैं, जो जनता की सुविधाओं से जुड़े हैं। बैठक में सभी जिलों के कमिश्नर, डीएम और मुख्य विकास अधिकारी भी शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें