फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: निजी स्कूलों में आरटीई से प्रवेश के लिए शासन का आदेश जारी, दो फरवरी से आवेदन होंगे शुरू; पढ़ें अपडेट

Mon, 19 Jan 2026 11:36 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी में निजी स्कूलों में आरटीई के तहत प्रवेश के लिए विस्तृत कार्यक्रम आ गया है। इसके लिए शासन ने आदेश जारी कर दिया है। आगे पढ़ें पूरा अपडेट... 
विज्ञापन
यूपी में निजी स्कूलों में आरटीई के तहत प्रवेश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत निजी स्कूलों में गरीब बच्चों  के प्रवेश लिए आवेदन 2 फरवरी से शुरू होंगे। इसके लिए सोमवार को तीन चरणों का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। पिछले साल की अपेक्षा इस बार दो माह देरी से प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो रही है। 

विज्ञापन


ज्ञात हो कि पिछले वर्ष 1 दिसंबर से ही आवेदन शुरू हो गए थे। चार चरण में आवेदन लिए गए थे। इस बारे में राज्य परियोजना कार्यालय की ओर से सभी जिलाधिकारी और बेसिक शिक्षक अधिकारियों को आदेश जारी कर दिया गया है।

आवेदन के लिए ये जरूरी दस्तावेज 

आरटीई के तहत प्रवेश लेने वाले छात्रों के लिए आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र के अलावा द्विव्यांग प्रमाण पत्र (जिसके लिए लागू हो) जैसे दस्तावेज लगेंगे। 

तीन चरणों में इस तरह पूरी होगी प्रवेश प्रक्रिया 

  1. पहले चरण में आवेदन प्रक्रिया 2 फरवरी से 16 फरवरी तक चलेगी। आवेदन के साथ सत्यापन भी होगा। इसके लिए 18 फरवरी को लाटरी निकाली जाएगी। 20 फरवरी को स्कूल आवंटित किए जाएंगे। 
  2. दूसरे चरण में आवेदन 21 फरवरी से 7 मार्च तक होंगे। लाटरी 9 मार्च को निकलेगी। 11 मार्च को स्कूल आवंटित किए जाएंगे। 
  3. तीसरे चरण के आवेदन 12 मार्च से 25 मार्च तक लिए जाएंगे। लाटरी 27 मार्च को निकलेगी। 29 मार्च को स्कूल आवंटित किया जाएगा। 

यहां से करें आवेदन 

आवेदन के अच्छुक छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट https://rte25.upsdc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें