पारंपरिक सर्जरी की तुलना में रोबोटिक सर्जरी में अधिक सटीकता के साथ जटिल प्रक्रिया संभव हो पाती है। इसमें चीरा भी छोटा लगता है और खून भी कम बहता है। इससे मरीजों को कम दर्द होने के साथ ही तेजी से रिकवरी होती है, जिससे अस्पताल में कम समय रहना पड़ता है। बावजूद इसके अभी तक केजीएमयू में रोबोटिक सर्जरी का आंकड़ा सौ के पार नहीं पहुंचा है।
रोबोटिक सर्जरी के लाभ
ज्यादा सटीकता, बेहतर दृश्यता, छोटे चीरों के कारण कम रक्तस्राव, तेज रिकवरी।
केजीएमयू में रोबोटिक सर्जरी की फीस
| उपयोग किए जाने वाले पोर्ट |
कंपनी को दिया जाने वाला शुल्क |
संचालन की फीस |
कुल |
| दो पोर्ट |
53,100 |
5,000 |
58,100 |
| तीन पोर्ट |
69,620 |
10,000 |
79,620 |
| चार पोर्ट |
93,810 |
15,000 |
1,08,810 |