फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Impact: आरटीओ में बाबुओं पर भी गिरेगी गाज... बदले जाएंगे पटल; काउंटरों पर दलाल बैठकर कर रहे थे काम

Tue, 25 Mar 2025 02:11 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में आरटीओ आफिस के बाबुओं पर भी गाज गिरेगी। इनके पटल बदले जाएंगे। इनके काउंटरों पर दलाल बैठकर काम कर रहे थे। इसकी खबर अमर उजाला ने प्राथमिकता से छापी थी।
विज्ञापन
DEMO - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में आरटीओ ऑफिस के बाबुओं के काउंटरों पर दलालों के बैठकर काम करने के मामले में सोमवार को जांच शुरू हो गई। आरटीओ प्रशासन ने एआरटीओ से जांच कराकर रिपोर्ट देने को कहा है। यह रिपोर्ट परिवहन आयुक्त को भेजी जाएगी। रिपोर्ट आने के बाद बाबुओं पर गाज गिरनी तय मानी जा रही है।

विज्ञापन


अमर उजाला ने पिछले दिनों तक लगातार खबरें प्रकाशित कर आरटीओ में चल रहे दलालराज का पर्दाफाश किया था, जिसका परिवहन आयुक्त बीएन सिंह ने संज्ञान लिया। उन्होंने आरटीओ प्रशासन संजय कुमार तिवारी को जांच के लिए निर्देशित किया। इसी क्रम में सोमवार को आरटीओ प्रशासन संंजय तिवारी ने एआरटीओ प्रशासन प्रदीप कुमार सिंह को रिपोर्ट देने को कहा है।

एआरटीओ प्रशासन प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि जिन बाबुओं के काउंटरों पर बाहरी व्यक्ति बैठकर काम कर रहे थे, उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। कौन बाहरी लोग काउंटरों पर बैठ रहे थे, उनकी भी पड़ताल हो रही है। उन्होंने कहा कि इस मनमानी से कार्यालय की शुचिता भंग हुई है।

बदले जाएंगे बाबुओं के काउंटर

एआरटीओ प्रशासन प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि जांच पूरी होने पर बाबुओं के पटल बदले जाएंगे। उन्हें सख्त हिदायत भी दी गई है कि काउंटरों पर बाहरी व्यक्ति नजर न आएं। दलालों के होने पर उन्हें जवाबदेह माना जाएगा। आवेदकों की सुविधाओं को ध्यान में रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें