फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवनियुक्त अध्यक्ष ने जाना कैसे होता है काम

Wed, 09 Oct 2013 10:12 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य विद्युत नियामक आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष देश दीपक वर्मा ने मंगलवार को आयोग के अफसरों के साथ बैठक करके कामकाज की समीक्षा की।
विज्ञापन


आयोग की पहली मुख्य बैठक गुरुवार को होगी जिसमें पावर कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल बिजली निगमों की स्थिति और कार्यकलापों का विस्तार से प्रस्तुतीकरण करेंगे।
विज्ञापन


10 अक्तूबर की बैठक के लिए पावर कॉर्पोरेशन और बिजली निगमों के आला अधिकारी ब्योरा तैयार करने में जुटे हैं।
अफसरों की बैठक में वर्मा ने सभी अधिकारियों से उनके दायित्व के बारे में जानकारी ली। उन्होंने यह भी पूछा कि किस तरह की कितनी याचिकाएं लंबित हैं।

इनके लंबित होने के कारणों केबारे में भी उन्होंने अफसरों से पूछताछ की। सचिव एके श्रीवास्तव ने आयोग के कामकाज के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
वर्मा ने अफसरों को लंबित प्रकरणों को जल्द से जल्द निपटाने का प्रयास करने को कहा। आयोग के सूत्रों का कहना है कि आज की बैठक में कोई निर्णय नहीं हुआ।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें