फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जब तक न्याय नहीं मिलेगा, संघर्ष जारी रहेगा'

Mon, 06 Jan 2014 10:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
कारागार मंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने रविवार को सपा की सामाजिक न्याय अधिकार यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिछड़े वर्ग और 17 अति पिछड़ी जातियों को न्याय और अधिकार मिलने तक सपा का संघर्ष जारी रहेगा।
सपा मुख्यालय से रवाना हुई रथयात्रा उन्नाव, कानपुर नगर, हमीरपुर, बांदा, महोबा, उरई होते हुए 11 जनवरी को झांसी में देश बनाओ-देश बचाओ रैली में पहुंचकर संपन्न होगी।

इस रैली को मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव संबोधित करेंगे। सामाजिक न्याय अधिकार यात्रा को रवाना करते हुए राजेंद्र चौधरी ने कहा कि भारत की कुल जनसंख्या में 56 प्रतिशत भाग पिछड़ी किसान जातियों का है।
विज्ञापन


डॉ. लोहिया ने पिछड़ों को 60 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने की मांग सबसे पहले उठाई थी। मुलायम सिंह ने प्रदेश में मंडल कमीशन की सिफारिशें लागू करके पिछड़ों को आरक्षण की शुरुआत की।

उन्होंने 2005 में 17 अति पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल करने के लिए शासनादेश जारी किया था, लेकिन बसपा सरकार ने उसे 2007 में रद्द कर दिया।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी पिछले साल केंद्र पर इसके लिए दबाव बनाया। यात्रा का नेतृत्व कर रहे खनन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गायत्री प्रसाद प्रजापति ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा के साथ बसपा ने भी पिछड़ों, अति पिछड़ों के हितों को गंभीर चोट पहुंचाई है।
विज्ञापन


यात्रा में प्रजापति के साथ डॉ. राजपाल कश्यप, डॉ. हीरा ठाकुर, लालता प्रसाद निषाद, रामसुंदर दास निषाद, विद्यावती राजभर आदि शामिल रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें