रायबरेली के भदोखर थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात सरकारी गाड़ी ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ, जब दोनों युवक सब्जी लेकर घर जा रहे थे।
गाड़ी में उपायुक्त राजस्व परिषद महेंद्र सिंह सवार थे, जो इलाहाबाद से लखनऊ जा रहे थे। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर चालक को दबोच लिया। वहीं उपायुक्त को जाने दिया गया।
इसके बाद लिखापढ़ी के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था।