गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आगामी 10 जनवरी को प्रस्तावित जिला स्तरीय इन्वेस्टर्स समिट के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक होंगे। शनिवार को इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) प्रतिनिधिमंडल ने उप मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें शिखर सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया है।
आईआईए सेक्रेटरी मो. सऊद ने बताया कि इच्छुक निवेशक इन्वेस्टर्स समिट के लए शासन को कोई निवेश प्रस्ताव भेजना चाहते हैं तो वह 9 जनवरी तक अपना प्रस्ताव जिला उद्योग प्रोत्साहन व उद्यमिता विकास केंद्र व आईआईए को उपलब्ध करवा सकते हैं। वह निवेश सारथी पोर्टल पर अपना प्रस्ताव भेजने के लिए संपर्क कर सकते हैं।
इस मौके पर सीनियर वाइस चेयरमैन आईआईए वीरेंद्र के शर्मा, वाइस चेयरपर्सन वीमेन विंग आनंदी अग्रवाल, वैभव अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।