फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather Update : दोपहर में खिली धूप से लोगों ने ली राहत की सांस, सिहरन पैदा करने वाली ठंड से हल्की राहत

Sun, 08 Jan 2023 01:12 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक अधिकांश जिलों में 9 जनवरी तक कोल्ड डे और शीतलहर की चेतावनी जारी कर दी गई है। कुशीनगर, महाराजगंज समेत कई इलाकों में दिन ज्यादा ठंडा रहेगा।
विज्ञापन
दोपहर बाद खिली धूप। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समूचा उत्तर प्रदेश कड़ाके की ठंड से कांप रहा है। लोगों के लिए घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। शनिवार सुबह भी घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के साथ हुई। शीतलहर के प्रकोप के चलते लोग घरों में ही दुबके रहे। हालांकि, दोपहर करीब 12 बजे के बाद निकली धूप से लोगों को हल्की राहत मिली। 

विज्ञापन


इसी तरह कई शहरों में शुक्रवार को पारा 4 डिग्री से भी नीचे चला गया। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विवि के मौसम विभाग के मुताबिक अयोध्या में सबसे कम न्यूनतम तापमान दो डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि मौसम विभाग ने वहां न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस बताया।

अवध के अन्य जिलों में रायबरेली में न्यूनतम तापमान 3.5, सीतापुर 4, गोंडा व बहराइच 6-6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसी तरह कानपुर में 3.2 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा अयोध्या में अधिकतम और न्यूनतम तापमान का रिकॉर्ड भी टूटा है। आठ साल में जनवरी में अधिकतम तापमान बृहस्पतिवार को 11 व शुक्रवार को 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इससे पहले 21 जनवरी 2015 को अधिकतम तापमान 12.5 डिग्री दर्ज हुआ था। इसी तरह न्यूनतम तापमान दो डिग्री आठ साल में तीसरी बार सबसे कम रहा।
विज्ञापन


ऑरेंज व येलो अलर्ट का समय आगे बढ़ा
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक अधिकांश जिलों में 9 जनवरी तक कोल्ड डे और शीतलहर की चेतावनी जारी कर दी गई है। कुशीनगर, महाराजगंज समेत कई इलाकों में दिन ज्यादा ठंडा रहेगा। जबकि उन्नाव, कानपुर, सुल्तानपुर, अयोध्या और आसपास के इलाकों में शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट है।



अयोध्या : आठ साल में जनवरी में सबसे कम रहा अधिकतम तापमान
बात यदि आंकड़ों की करें तो आठ साल में जनवरी में अधिकतम तापमान गुरुवार को 11 डिग्री व शुक्रवार को 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इससे पहले 21 जनवरी 2015 को अधिकतम तापमान 12.5 डिग्री दर्ज हुआ था। न्यूनतम तापमान शुक्रवार को दो डिग्री दर्ज हुआ। जो आठ साल में तीसरी बार सबसे कम रहा। इससे पहले 6 जनवरी 2018 को 1 और 13 जनवरी 2017 को 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। 
विज्ञापन


आंकड़ों में जानिए ठंड का आलम
इन शहरों में पारा 4 डिग्री से भी कम

शहर        न्यूनतम     अधिकतम
सुल्तानपुर   3.9           13.8   
झांसी     3.9               14.5
फुर्सतगंज     35            11.8
कानपुर    3.2                12.2
अयोध्या  3.2                  12.0

इन शहरों में 5 और 06 से नीेचे आया पारा
हमीरपुर       4.2         10.2
मुरादाबाद     4.6          11.2
इटावा         4.6           18.6
बाराबंकी      5.2            -
मुजफ्फरनगर   5.2          13.5
लखनऊ        5.9           14.8
बरेली            5.9          10.9

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें