फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियाड में सिल्वर जीतने वाली सुधा सिंह का डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने लखनऊ में किया स्वागत

Wed, 12 Sep 2018 02:29 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
लखनऊ एयरपोर्ट पर सुधा सिंह का स्वागत करते डिप्टी सीएम केशव मौर्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली रायबरेली की उड़नपरी सुधा सिंह बुधवार को लखनऊ पहुंचीं तो उनका जोरदार स्वागत हुआ। यहां उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने फूलों का गुलदस्ता देकर उनका अभिनंदन किया। यहां वह विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी और फिर 13 सितंबर को रायबरेली रवाना हो जाएंगी।
विज्ञापन


मालूम हो कि शहर के दूरभाष नगर के निकट शिवाजी नगर की रहने वाली सुधा सिंह ने एशियन गेम्स के दौरान 3000 मीटर स्टीपलचेज में सिल्वर मेडल जीता है। लखनऊ आने पर उनके स्वागत में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।

वहीं, रायबरेली में जिले की सीमा चुरुआ बार्डर से ही उनका स्वागत शुरू हो जाएगा। इसके बाद शहर से होकर गुजरने पर उनके काफिले पर पुष्पवर्षा की जाएगी। कई जगह आगमन वाले रास्तों पर तोरण द्वार बनाए गए हैं। यहां विभिन्न संगठन पुष्प वर्षा करके उनका स्वागत तो करेंगे ही, रायबरेली क्लब में भी स्वागत समारोह होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें