यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के पीडीए फार्मूले पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव का पीडीए सिर्फ परिवारवाद का ही मॉडल है। वहीं, पीएम मोदी लाखों युवाओं को राजनीति में लाने के लिए लोकतंत्र की बुनियाद को मजबूत कर रहे हैं। जनता परिवार मॉडल और विकास मॉडल का फर्क समझ रही है।