फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: डिप्टी सीएम केशव बोले- वीबी- जीरामजी अधिनियम बनेगा ग्रामीण विकास का आधार, ये कायाकल्प का महासंकल्प है

Tue, 19 May 2026 10:33 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि ‘विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम, 2025’ ग्रामीण भारत के समग्र उत्थान और आत्मनिर्भर गांवों के निर्माण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को बयान जारी कर कहा कि गांवों के विकास से ही प्रदेश और राष्ट्र का विकास होगा। ‘विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम, 2025’ ग्रामीण भारत के समग्र उत्थान और आत्मनिर्भर गांवों के निर्माण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह अधिनियम केवल एक कानून नहीं, बल्कि गांवों के कायाकल्प का महासंकल्प है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना, रोजगार के नए अवसर सृजित करना तथा हर ग्रामीण परिवार के जीवन स्तर को ऊंचा उठाना है।

ये भी पढ़ें- आसमान से बरसी आग, 11 जिलों में लू का रेड अलर्ट, इन जिलों में बेहद गर्म होगी रात
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मुख्यमंत्री योगी बोले - यूपी में रूल ऑफ लॉ, अपराधियों में भय


उन्होंने कहा कि जब गांव आधुनिक संसाधनों, बेहतर सड़कों, जल संरक्षण, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं से सशक्त होंगे, तभी विकसित भारत का सपना साकार होगा। यह अधिनियम ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति देने के साथ-साथ युवाओं, महिलाओं और किसानों को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें