फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अखिलेश यादव को डिप्टी सीएम केशव का जवाब, सपा के गुंडाराज की वापसी असंभव, 2027 में 2017 दोहराएंगे

Wed, 17 Jul 2024 05:55 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा 2027 में 2017 वाला कारनामा दोहराएगी।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि यूपी में सपा के गुंडाराज की वापसी असंभव है। भाजपा 2027 में 2017 दोहराएगी। बता दें कि 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने सहयोगी दलों के साथ मिलकर 325 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

विज्ञापन


केशव मौर्य ने सोशल साइट एक्स पर कहा कि सपा बहादुर श्री अखिलेश यादव जी, भाजपा की देश और प्रदेश दोनों जगह मजबूत संगठन और सरकार है। सपा का पीडीए धोखा है। यूपी में सपा के गुंडाराज की वापसी असंभव है। भाजपा 2027 विधानसभा चुनाव में 2017 दोहरायेगी।

 



अखिलेश यादव ने बुधवार सुबह मीडिया को संबोधित करते हुए बयान दिया था कि यूपी में भाजपा सरकार कमजोर हो गई है। इसलिए ये लोग अपने फैसले वापस ले रहे हैं। भाजपा के लोगों ने कुर्सी की लड़ाई में सब खत्म कर दिया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी खुद स्वीकार कर रहे हैं कि दलाली हो रही है। ये लोग कमजोर पड़ गए हैं। उपचुनाव के कारण शिक्षकों के डिजिटल अटेंडेंस का फैसला टाला गया है। इन लोगों ने कुर्सी के चक्कर में जनता को अपने हाल पर छोड़ दिया है जिस पर डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने अब जवाब दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें