फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिल्कीपुर उपचुनाव: डिप्टी सीएम केशव बोले- आस्था का अनादर करने वाले इतिहास के पन्ने में दर्ज हो जाएंगे

Tue, 28 Jan 2025 03:30 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को मिल्कीपुर में एक जनसभा को संबोधित किया और सपा-कांग्रेस को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में सपा को जो सफलता मिली उसका बदला जनता ने उपचुनाव में हराकर ले लिया।
विज्ञापन
मिल्कीपुर में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अयोध्या, काशी, विंध्याचल, मथुरा और प्रयागराज में चारों तरफ आस्था का जनसागर उमड़ा हुआ है। यह दृश्य देखकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को बर्दाश्त नहीं हो रहा है। ऐसे में आस्था को चोट पहुंचाने वाले बयान दिए जा रहे हैं। इन्हें नहीं पता कि आस्था का अनादर करेंगे तो इतिहास के पन्ने में दर्ज हो जाएंगे।

विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री मंगलवार को मिल्कीपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करने आए थे। इस दौरान संवाददाताओं से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को प्रयागराज महाकुंभ में संगम नहाने के बाद भी सद्बुद्धि नहीं आई है, विकृति छाई हुई है। महाकुंभ आस्था का महापर्व है। इसको लेकर वे लगातार नकारात्मक टिप्पणी कर रहे हैं। यह उनका दृष्टि और मानसिक दोष है, उनको अपना इलाज कराना चाहिए।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा के पीडीए का मतलब परिवार डेवलपमेंट एजेंसी है। मिल्कीपुर में ही देख लीजिए, यहां पर भी समाजवादी पार्टी ने सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे को टिकट देकर यही काम किया है। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में सपा को जो सफलता मिली वह उसे लोकतंत्र की जीत मानने की बजाय राम भक्तों, राष्ट्रभक्तों, गरीबों, किसानों, पिछड़ों और दलितों की हार मान लिए। अब उसी का बदला विधानसभा के उपचुनाव में नौ सीटों पर अभी जनता ने ले लिया है। अब मिल्कीपुर की बारी है। यहां पर भी भाजपा भारी मतों के अंतर से जीत दर्ज करेगी। मैने तो आज ही भाजपा प्रत्याशी को जनता से पूछ कर विजय की माला पहना दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें