फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज हिंसा पर कठोर कार्रवाई के निर्देश, हालात काबू करने भेजे गए आईजी डीके ठाकुर

Sat, 27 Jan 2018 06:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
केशव मौर्य
विज्ञापन

कासगंज में गणतंत्र दिवस पर शुरू हुई हिंसा पर डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने सख्त रुख अपनाया है। शनिवार को उन्होंने कहा कि कासगंज में दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है।

विज्ञापन


पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई लोगों को हिरासत में लिया है। हिंसा पर जल्द काबू किया जाएगा। अराजकता फैलाने वाले लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

बता दें कि गणतंत्र के मौके पर तिरंगा यात्रा के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया था। विवाद ने थोड़ी ही देर में हिंसाक रूप ले लिया और दोनों से फायरिंग में एक की मौत हो गई थी। तब से वहां हालात बेकाबू हैं। शनिवार को एक बार फिर हिंसा भड़क गई।
विज्ञापन


कुछ अराजक तत्वों ने बाहरद्वारी इलाके में कुछ दुकानों में आग लगा दी। हालात को देखते हुए धारा 144 लगा दी गई है। कासंगज की सीमाओं को सील कर कई जिलों की फोर्स मौके पर तैनात की गई है।

वहीं एडीजी एलओ आनंद कुमार ने बताया कि पुलिस मुख्यालय से संबद्ध आईजी डीके ठाकुर को कासगंज भेजा गया है। वह माहौल को स्थिर करने के साथ डीजीपी ऑफिस को मौजूदा हालत से अवगत कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें