यूपी के सीएम आदित्यनाथ योगी बुधवार को एनेक्सी निरीक्षण के लिए पहुंचे। यहां सरकारी कार्यालयों में फैली गंदगी और जगह-जगह पान और गुटखे की पीक देखकर उनका पारा चढ़ गया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने बताया कि सीएम ने यूपी में सरकारी इमारतों और दफ्तरों में गुटखा और पान बैन करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने पॉलीथिन के उपयोग पर भी रोक लगाने को कहा।
विज्ञापन
3 of 5
मौर्य ने बताया कि सचिवालय की कार्यप्रणाली बदलनी होगी। सीएम ने किसी भी फाइल को अनावश्यक रूप से न रोकने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि फाइलों का मूवमेंट ऑनलाइन किया जाएगा। इसके साथ ही केशव ने जानकारी दी कि कई नेताओं से सुरक्षा वापल ली जा सकती है।
4 of 5
मौर्य ने बताया, सीएम ने एनेक्सी का निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों को एनेक्सी और राज्य में सफाई रखने के निर्देश दिए हैं ताकि बदलाव दिखाई दे।