फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजोत सिंह सिद्धू पर बरसे दिनेश शर्मा, बोले-दुश्मनों से गले मिलना कांग्रेस की फितरत

Thu, 29 Nov 2018 09:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने बृहस्पतिवार को पंजाब के मंत्री और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू पर हमला बोला। कहा कि आतंकी के साथ फोटो खिंचवाना और देश के दुश्मनों को भाई बताकर गले मिलना कांग्रेस की फितरत है।

विज्ञापन


कांग्रेस शासन में सीमा पार से आए आतंकी देश में हमला कर और बिरयानी खाकर लौट जाते थे। मगर, भाजपा सरकार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आतंकवादियों के लिए काल बनकर आए हैं। अब सीमा पर पहुंचते ही आतंकियों को उनकी असली जगह पहुंचाया जा रहा है। वह पंचायत भवन के सभागार में भारतीय जनता युवा मोर्चा के युवा संसद को संबोधित कर रहे थे।

डॉ. शर्मा ने कहा, करतारपुर साहिब कॉरिडोर का निर्माण प्रधानमंत्री मोदी करा रहे हैं। उधर, कांग्रेसी नेता नवजोत सिंह सिद्धू पाकिस्तान जाकर आतंकी के साथ फोटो खिंचवा रहे हैं और हिन्दुस्तान आकर पाक प्रधानमंत्री इमरान खान को अपना भाई बता रहे हैं। उन्होंने भाजयुमो कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव तक सभी मतभेद भूलकर संगठन को मजबूत करने की नसीहत दी। कहा, जनता के बीच न तो संगठन के खिलाफ बोलें, न सरकार के खिलाफ।  

विज्ञापन
विज्ञापन

जरूरी है एक साथ चुनाव : बंसल

भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने कहा, देश की तरक्की के लिए विधानसभा, लोकसभा, पंचायत और निकाय चुनाव एक साथ होने चाहिए। देश में लगातार चुनावों से जनता और सरकार का समय और धन बर्बाद होता है। 1967 तक देश में विधानसभा और लोकसभा चुनाव एक साथ होते थे लेकिन धीरे-धीरे यह क्रम बिगड़ गया। प्रधानमंत्री मोदी ने एक बार फिर चुनाव एक साथ कराने की बहस छेड़ी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विकास सिंह एवं संचालन शैलेन्द्र शर्मा ने किया। सुरेश चन्द्र तिवारी, क्षेत्रीय महामंत्री संगठन प्रद्युम्न कुमार, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी राजेश मिश्रा, सौरभ शुक्ला सहित अवध क्षेत्र के कार्यकर्ता मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें