फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PGI में आग लगने का मामला: डिप्टी सीएम ने पहुंचकर ली घटना की जानकारी, बोले - हो रही उच्चस्तरीय जांच

Wed, 20 Dec 2023 02:41 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

एसजीपीजीआई लखनऊ में आग लगने की घटना के बाद डिप्टी सीएम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और बताया कि मामले की उच्चस्तरीय जांच करवाई जा रही है।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम ने घटना की जानकारी ली। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसजी पीजीआई में हुए अग्निकांड के बाद बुधवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अस्पताल पहुंचकर मरीजों का हाल-चाल जाना। दुर्घटनास्थल पर चिकित्साधिकारियों के साथ पहुंचकर प्रकरण की विस्तृत जानकारी ली।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस हादसे की उच्चस्तरीय जांच कराई जा रही है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। राजधानी स्थित पीजीआई पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सीधे घटनास्थल का रुख किया और अस्पताल प्रबंधन से घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि फिलहाल दुर्घटनास्थल को सील कर दिया गया है। साफसफाई कराई जा रही है। प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के कारणों का पता चलेगा। उन्होंने बताया कि पीजीआई सहित प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों एवं ऑपरेशन थियेटरों का फायर ऑडिट कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें