फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli: औचक निरीक्षण के लिए बछरावां सीएचसी पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, गंदगी देखकर भड़के

Thu, 18 Jul 2024 11:39 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बछरावां (रायबरेली)

सार

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक गुरुवार सुबह बछरावां सीएचसी पहुंचे और वहां की व्यवस्थाओं को देखा। गंदगी देखकर वो नाराज हो गए।
 
विज्ञापन
सीएचसी का निरीक्षण करते डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायबरेली जिले में गुरुवार सुबह 7: 30 बजे अचानक डिप्टी सीएम व स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक औचक निरीक्षण के लिए बछरावां सीएचसी पहुंच गए। स्वास्थ्य मंत्री ने पर्चा काउंटर पर जाकर एक महिला का पर्चा अपने पास से एक रुपये देकर बनवाया। फिर स्वास्थ्य मंत्री सीएचसी कार्यालय पहुंचे जहां उपस्थिति रजिस्टर की जांच की जिसमें 41 कर्मचारियों के स्टाफ में 11 अनुपस्थित रहे।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री सीएचसी में फैली गंदगी को लेकर भड़क गए। साफ सफाई के निर्देश दिए। सीएचसी में भर्ती मरीजों से भी बातचीत की। डिप्टी सीएम जैसे ही जन औषधि केंद्र की ओर बढ़े तो देखा कि उसमें ताला लटक रहा।

 

ये भी पढ़ें - अखिलेश यादव का बड़ा ऑफर... 'सौ विधायक लाओ, सरकार बनाओ!' केशव मौर्य से जोड़कर देखा जा रहा बयान

ये भी पढ़ें - मुजफ्फरनगर पुलिस के फरमान को अखिलेश ने बताया सामाजिक अपराध, बोले- कोर्ट संज्ञान ले और कार्रवाई करे

विज्ञापन
विज्ञापन


जिस पर अधीक्षक को निर्देश देते हुए तत्काल जन औषधि केंद्र के संचालक को बुलाने के निर्देश दिए। संचालक के पहुंचने के बाद ताला खुलवाकर हिदायत दी गई कि आगे से समय से जन औषधि केंद्र का संचालन कराया जाए। इसके बाद वह फतेहपुर के लिए रवाना हो गए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें