फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: डिप्टी सीएम बोले, 50 डॉक्टर किए बर्खास्त, चिकित्सा सुविधाओं का हर स्तर पर किया जा रहा विस्तार

Tue, 26 Sep 2023 09:12 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश में चिकित्सा सुविधाओं का हर स्तर पर विस्तार किया जा रहा है। लापरवाही बरतने वाले 50 डॉक्टरों को बर्खास्त किया जा चुका है।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि चिकित्सा सुविधाओं का निरंतर विस्तार किया जा रहा है। जांच की सुविधा के साथ ही चिकित्सकों की व्यवस्था की जा रही है। लापरवाही बरतने वाले लगभग 50 चिकित्सकों को बर्खास्त किया जा चुका है। करीब सात सौ को नोटिस जारी की गई है।

विज्ञापन


उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि डॉक्टरों और कर्मचारियों की हर सुविधा पर सरकार गंभीरता से विचार कर रही है। कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं मिलें लेकिन अस्पताल नहीं जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें - बीजेपी विधायक के घर आत्महत्या में खुलासा: वीडियो कॉल में प्रेमी को फंदा लगाता देख लगाई दौड़, पर हो चुकी थी देर
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - BJP विधायक के घर सुसाइड: चंद घंटे पहले मुस्कुराते हुए ली सेल्फी, स्टेटस लगा युवती ने लिखा- क्यों तिवारी जी...


हर डॉक्टर की उपस्थिति की निगरानी की जा रही है। लंबे समय से अनुपस्थित रहने वालों को बर्खास्त भी किया गया है। उन्होंने कहा कि डेंगू, वायरल फीवर सहित अन्य बीमारियों से निपटने के अस्पतालों में पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 107 अस्पतालों की महानिदेशालय में बने कमांड सेंटर से निगरानी की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें