फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी उपचुनाव: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- सपा बेनकाब हो चुकी, भाजपा सभी नौ सीटों पर हासिल करेगी जीत

Sat, 09 Nov 2024 01:50 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी उपचुनाव से पहले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि सपा बेनकाब हो चुकी है। जनता उन्हें नकार चुकी है। भाजपा सभी नौ सीटों पर जीत हासिल करेगी। 
विज्ञापन
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में नौ सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव को लेकर पार्टियां मैदान में हैं। नेता एक-दूसरे पर जुबानी वार भी कर रहे हैं। जनता के बीच खुद को दूसरे से बेहतर साबित करने में जुटे हैं। इसी कड़ी में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का बयान सामने आया है। उन्होंने सपा को निशाने पर लिया। 

विज्ञापन


कहा कि भाजपा सभी नौ सीटों पर चुनाव जीतने जा रही है। हमारी तैयारियां पूरी हो गई हैं। हम सभी सीटों पर जीत दर्ज करेंगे। समाजवादी पार्टी को निशाने पर लेते हुए कहा कि सपा बेनकाब हो चुकी है। जनता ने उन्हें नकार दिया है। आमजन भाजपा के साथ है। 



यह भी पढ़ेंः- UP News: अखिलेश यादव ने मनाया खजांची का जन्मदिन, बोले- नोटबंदी ने स्लो पॉइजन के जैसे आम आदमी को बनाया शिकार

विज्ञापन

अखिलेश का भाजपा पर वार

उधर अखिलेश यादव ने भाजपा को निशाने पर लिया। कहा कि नोटबंदी के किसी भी दावे को सरकार पूरा नहीं कर पाई। नोटबंदी केवल दिखावटी बनकर रह गई। एक स्लो पॉइजन के जैसे इसने किसान, मजदूर, छोटे दुकानदार सभी को शिकार बनाया। जीएसटी ने भी लोगों का नुकसान किया।

यह भी पढ़ेंः- UP News: सीएम योगी ने डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस को दिखाई हरी झंडी, महिलाओं के लिए विशेष सुविधा का किया एलान
विज्ञापन

सरकार ने दूसरों पर झूठे मुकदमे लगवाएं

कहा कि भाजपा को याद दिलाने के लिए हम खजांची का जन्मदिन मनाते हैं। बैंक में इसका जन्म हुआ था। भाजपा को बच्चे के भविष्य की चिंता करनी थी। एनकाउंटर वालों का काउन डाउन शुरू हो गया है, इसीलिए उनकी भाषा बदल गई है। खुद पर सच्चे मुकदमे हटवाकर दूसरों पर झूठे मुकदमे लगवाएं है। संत समाज में झगड़ा करवा रहे हैं। जो अपने से ऊपर किसी को ना समझे वो कैसे योगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें