फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बाराबंकी दौरे पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, अवधी भाषा में कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

Thu, 01 Jun 2023 02:56 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी

सार

यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक गुरुवार को बाराबंकी दौरे पर हैं। जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और उनसे चुनाव में जुट जाने का आह्वान किया। 
विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज घर घर में शौचालय बन गवा हैं। गांवन मा पक्के मकान देखाय पड़त हैं। कोऊ स्वाचा नाय रहै कि घर मा टोटी से पानी आई। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने बृहस्पतिवार को भाजपा के जिला कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में यह बात कही।

विज्ञापन


डिप्टी सीएम ने पूरी बैठक में कार्यकर्ताओं को अवधी भाषा में संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की सरकार के नौ साल होय गए है। लोगन कै रहन सहन बदला है। अस्पतालन कै हालत सुधरी है। कैंसर और हार्ट अटैक कै मरीज के लिए पांच लाख तक कै इलाज मुफ्त है।

ये भी पढ़ें - सीएम योगी का तपोबल इतना कि कोई आपदा प्रदेश को छू भी नहीं सकती... भवन शिलान्यास पर बोले भाजपा एमएलए
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - भाजपा के लिए रालोद से ज्यादा मुफीद है सुभासपा, बीजेपी के आंतरिक सर्वे से खुलासा
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी पर कड़ा प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि तब लोग कहते हैं कि समाजवादी पार्टी का नारा है खाली प्लाट हमारा है। उन्होंने कहा कि अब अपराधी यह कहते नजर आते हैं कि बाबा की सरकार है। डिप्टी सीएम पाठक ने कार्यकर्ताओं से कहा कि पिछले लोकसभा से दुगने वोटों से जिताना है। जिन्होंने वोट नहीं दिया, उनसे भी इस बार वोट मांगना है।

अवधी में बोले कि... बाराबंकी से बहुतै उम्मीद है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान पार्टी में हमेशा रहा है और यदि किसी का काम फंसा हो तो हमारा हाथ पकड़ कर करा सकता है। कार्यक्रम में राज्यमंत्री सतीश शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, एमएलसी अंगद सिंह, विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा, दिनेश कुमार रावत, जिलाध्यक्ष शशांक कुसमेश सहित तमाम लोग मौजूद थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें