यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शनिवार को गृहमंत्री अमित शाह और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री से मुलाकात की। इसकी जानकारी उन्होंने एक्स पर दी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक दिल्ली दौरे पर हैं। शनिवार को उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से मुलाकात की।
विज्ञापन
इसकी जानकारी उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर दी। उन्होंने इसे शिष्टाचार भेंट बताया है।
उन्होंने एक्स पर कहा कि आज नई दिल्ली में माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री आदरणीय श्री अमित शाह जी से आत्मीयतापूर्ण भेंटकर कुशल मार्गदर्शन प्राप्त किया।
अपना बहुमूल्य समय एवं मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए आपका हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करता हूं।
आज नई दिल्ली में माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री आदरणीय श्री अमित शाह जी से आत्मीयतापूर्ण भेंटकर कुशल मार्गदर्शन प्राप्त किया। अपना बहुमूल्य समय एवं मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए आपका हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करता हूं। @AmitShah https://t.co/rau0T5Pbc8