फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP BJP: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, प्रदेश सरकार के कामकाज पर की चर्चा

Thu, 18 Aug 2022 03:43 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

एक दिन पहले उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की मुलाकात के बाद प्रदेश के दूसरे उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से दिल्ली में मुलाकात की।
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से दिल्ली में मुलाकात की। दोनों के बीच उत्तर प्रदेश सरकार के कामकाज और प्रदेश की राजनीति पर चर्चा हुई।
विज्ञापन


मुलाकात की जानकारी उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने ट्वीट कर दी। उन्होंने ट्वीट किया कि आज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व कुशल संगठनकर्ता, करोड़ों कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शक, हमारे प्रेरणास्रोत राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री जे पी नड्डा जी से भेंटकर अमूल्य मार्गदर्शन व आशीर्वाद प्राप्त किया।



इसके पहले, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात की थी। बता दें कि यूपी में भाजपा जल्द ही प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा कर सकती है। इन मुलाकातों को इसी संदर्भ में देखा जा रहा है। भाजपा ने 2024 के चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी ने यूपी में सभी 80 सीटों पर जीत हासिल करने का लक्ष्य रखा है। उम्मीद की जा रही है कि प्रदेश अध्यक्ष का नाम चौंकाने वाला हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें