फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के निर्देश, आशाओं को हर माह की सात तारीख तक दें प्रोत्साहन राशि

Tue, 08 Aug 2023 12:49 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सभी अफसरों को आशा कार्यकर्ताओं को उनके मानदेय या प्रोत्साहन राशि का हर महीने सात तारीख तक भुगतान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने निर्देश दिया है कि आशा कार्यकर्ताओं को हर माह की सात तारीख तक मानदेय और प्रोत्साहन राशि का भुगतान हर हाल में हो जाना चाहिए। इसके लिए मंडलवार नोडल अफसरों की तैनाती की गई है। यदि मानदेय या प्रोत्साहन राशि वितरण में देरी हुई तो जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अफसरों को सोमवार को निर्देशित करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि एनएचएम के संविदा एवं आउटसोर्स कर्मचारियों की पहली से तीन तारीख के मध्य उपस्थिति एवं सेवा प्रदाता से बिल प्राप्त करें।

ये भी पढ़ें - क्या जयंत चौधरी एनडीए में शामिल होंगे? ओम प्रकाश राजभर ने दिया बयान
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अयोध्या, प्रयागराज, नोएडा और बंगलुरु में बनेंगे नए गेस्ट हाउस, सीएम योगी ने दिए निर्देश
विज्ञापन


प्रत्येक माह की सात तारीख तक वेतन जारी कर दिया जाए। यदि किसी कर्मचारी के वेतन भुगतान में कोई समस्या आ रही है तो संबंधित कर्मचारी को लिखित में अवगत कराएं। स्वयं समीक्षा करते हुए माह की नौ तारीख तक संलग्न प्रारूप पर वेतन निर्गत किए जाएं। 

उन्होंने कहा कि एनएचएम के तहत तैनात आशाओं को दिए जाने वाली प्रोत्साहन राशि के नियमित अनुश्रवण के लिए राज्य स्तर पर नोडल नामित किए गए हैं। अजीत कुमार सिंह को अलीगढ़, मुरादाबाद, सहारनपुर एवं देवीपाटन, डॉ. अनीता कुमारी को लखनऊ, गोरखपुर एवं अयोध्या की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें