सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी के यादव जाति को लेकर दिए गए विवादित बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि उन शक्तिहीन बेबस मंत्रियों की व्यक्तिगत टिप्पणी पर क्या जवाब देना, सरकार में जिनकी कोई गिनती तक नहीं है। हमारी तो यही प्रार्थना है कि बेचारगी से त्रस्त ऐसे मंत्रीजी को भगवान सन्मति दे। यदि अहंकार से मतिभंग होने का कोई उपचार होता तो हम उसके लिए भी सच्चे मन से प्रार्थना करते।