फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा के शहीद अजीत के परिवारीजनों को दी गई 22 लाख की सहायता, उप मुख्यमंत्री केशव ने की थी घोषणा

Sat, 09 May 2020 10:51 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पिछले साल पुलवामा की आंतकी घटना में शहीद हुए उन्नाव के सीआरपीएफ जवान अजीत कुमार आजाद की पत्नी और माता-पिता को कुल 22 लाख रुपये के चेक दिए गए हैं। यह राशि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की घोषणा के क्रम में पीडब्ल्यूडी ने जुटाई थी।

विज्ञापन


उन्नाव के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने शहीद के घर जाकर ये चेक सौंपे। 11 लाख का चेक शहीद की पत्नी मीना गौतम और इतनी ही राशि का चेक शहीद की माता राजवती देवी और पिता प्यारे लाल को संयुक्त रूप से दिया गया।


गत वर्ष पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए प्रदेश के जवानों के परिवारीजनों को उप मुख्यमंत्री ने सहयोग राशि दिए जाने की घोषणा की थी। इसके तहत उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग व सेतु निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों ने अपने एक दिन के वेतन के बराबर की राशि स्वेच्छा से दी।
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री ने बताया कि जिन शहीदों के परिजनों को रकम अभी तक नहीं मिल पाई है, उन्हें भी 22 लाख रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शहीदों के शौर्य, त्याग और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता और न ही उसकी कोई कीमत अदा की जा सकती।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें