फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा व कांग्रेस का फर्क समझना है तो लखनऊ का विकास व रायबरेली की हालत देखें: डिप्टी सीएम

Mon, 15 Apr 2019 05:23 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
विज्ञापन
नामांकन से पहले जनसभा को संबोधित करते डॉ. दिनेश शर्मा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

यूपी के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि अगर भाजपा व कांग्रेस में फर्क समझना है तो लखनऊ का विकास व रायबरेली की हालत देखें...। उन्होंने कहा कि रायबरेली का प्रतिनिधित्व लंबे समय तक एक परिवार के पास रहने के बावजूद यहां विकास नहीं हुआ है। जबकि लखनऊ में जमकर विकास हुआ है। वाराणसी में भाजपा के शासनकाल में विकास हुआ है वहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सांसद हैं जबकि रायबरेली अब भी पिछड़ा हुआ है।

विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री रायबरेली से भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह के नामांकन में शामिल होने आए थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार आने के बाद ही रायबरेली का विकास शुरू हुआ। गांधी परिवार के लोग एसी कार में आते हैं और हाथ हिलाकर चले जाते हैं। इस बार रायबरेली में कमल खिलेगा और दिनेश प्रताप सिंह जीत हासिल करेंगे।

दिनेश प्रताप सिंह ने नामांकन करने से पहले रोड शो किया और उम्मीद जताई कि रायबरेली की जनता जरूर उनका समर्थन करेगी।

वहीं, उपमुख्यमंत्री ने सपा नेता आजम खां के बयान पर कहा कि मैं उनके बयान पर जवाब नहीं दूंगा। उन्हें जनता जवाब देगी। गौरतलब है कि आजम ने एक बयान में कहा था कि कलेक्टर और अफसरों से न डरें ये लोग तनख्वाह पाने वाले लोग हैं। मायावती इन लोगों से जूते साफ करवाती थीं। हम भी यही करवाएंगे।
विज्ञापन




रायबरेली से भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह ने कही ये बातें



विज्ञापन

आजम खां के बयान पर डॉ. दिनेश शर्मा ने दिया ये बयान

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें