फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दूसरे चरण में 34 प्रत्याशी करोड़पति, हेमा मालिनी 250 करोड़ की मालकिन

Mon, 15 Apr 2019 04:58 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में यूपी की 8 सीटों पर 85 उम्मीदवार मैदान में हैं। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) की रिपोर्ट के मुताबिक इनमें से 34 उम्मीदवार करोड़पति हैं। एडीआर के मुख्य समन्वयक संजय सिंह ने बताया कि 19 उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन


इनमें 14 के खिलाफ हत्या के प्रयास और डकैती जैसे संगीन मामले दर्ज हैं। एडीआर ने 83 उम्मीदवारों के शपथ पत्र का विश्लेषण कर यह खुलासा किया। दूसरे चरण में सिर्फ 9 उम्मीदवार महिला हैं। दूसरे चरण में नगीना, अमरोहा, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा और फतेहपुर सीकरी में चुनाव होना है।

बसपा के योगेश पर सर्वाधिक 28 केस, मंत्री बघेल दूसरे नंबर पर
बुलंदशहर से बसपा प्रत्याशी योगेश वर्मा के खिलाफ सबसे अधिक 28 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या का प्रयास और डकैती जैसे गंभीर मामले हैं। दूसरे नंबर पर आगरा से भाजपा प्रत्याशी और राज्य सरकार में मंत्री एसपी सिंह बघेल हैं।
विज्ञापन


उन पर डकैती और हेराफरी के पांच केस दर्ज हैं। फतेहपुर सीकरी से कांग्रेस प्रत्याशी और प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर के खिलाफ भी हत्या के प्रयास और धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज है। इस चरण में सपा केवल हाथरस से चुनाव लड़ रही है। उसके प्रत्याशी पर कोई गंभीर मामला दर्ज नहीं है।

हेमा सबसे अमीर

डेमो
हेमा सबसे अमीर, संपत्ति 250 करोड़
मथुरा से भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी सबसे अमीर प्रत्याशी हैं। उनके पास 250 करोड़ रुपये से अधिक की चल-अचल संपत्ति है। अमरोहा से भाजपा प्रत्याशी कुंवर सिंह तंवर की संपत्ति 182 करोड़ से अधिक है। मथुरा से कांग्रेस उम्मीदवार महेश पाठक के पास 35 करोड़ की संपत्ति है।

आगरा से निर्दलीय उम्मीदवार हांसूराम अंबेडकरी के पास सिर्फ 1200 रुपये हैं। मथुरा से निर्दलीय प्रत्याशी फक्कड़ बाबा के पास 12,722 और फतेहपुर सीकरी से आदर्श समाज पार्टी की शादाब नूर के पास 20 हजार रुपये हैं। तीनों के पास कोई अचल संपत्ति नहीं है।

5 उम्मीदवारों की शिक्षा का कॉलम खाली
दूसरे चरण के पांच उम्मीदवारों ने अपनी शैक्षिक योग्यता का कॉलम खाली छोड़ दिया है। सात उम्मीदवार सिर्फ साक्षर हैं। दो पांचवीं पास, आठ आठवीं पास व नौ उम्मीदवार दसवीं पास हैं। 12 उम्मीदवारों ने 12वीं तक की पढ़ाई की है। स्नातक उम्मीदवारों की संख्या 18 है।

देश में 16% प्रत्याशी दागी, 27% करोड़पति

- फोटो : PTI
देश भर में दूसरे चरण में 97 सीटों पर उतरे 1590 प्रत्याशियों में 251 पर आपराधिक केस दर्ज हैं। 167 पर जघन्य अपराधों के मामले हैं। इस मामले में सबसे आगे डीएमके है, जिसके 46% उम्मीदवार दागी हैं। कांग्रेस के 43%, शिव सेना के 36% और भाजपा 31% प्रत्याशी दागी हैं।

इस दौर की कुल 97 सीटों में से 41 पर रेड अलर्ट है। ये ऐसी सीटें जहां तीन या उससे अधिक प्रत्याशियों पर आपराधिक केस हैं। दूसरे दौर में 423 यानी 27% प्रत्याशी जहां करोड़पति हैं तो वहीं यह भी सामने आया कि 647 यानी 41 प्रतिशत की कुल संपत्ति 10 लाख रुपये से कम है। जो अमीर हैं, वे इतने अमीर हैं कि 10 लाख से कम संपत्ति वाले प्रत्याशियों की संख्या अधिक होते हुए भी समस्त प्रत्याशियों की कुल औसत संपत्ति 3.9 करोड़ हो जाती है।

किस पार्टी से कितने अपराधी-आरोपी
पार्टी                प्रत्याशी     दागी     गंभीर केस
कांग्रेस                  53        23       17
भाजपा                  51       16       10
बसपा                   80      16        10
डीएमके                24       11         1
एआईएडीएमके       22       03        03
शिव सेना               11        03      01

कांग्रेस के जॉर्ज टिर्की पर सबसे अधिक 41 केस

डेमो
पार्टी                   करोड़पति     औसत संपत्ति
कांग्रेस                    46         31.83 करोड़
भाजपा                    23         21.59 करोड़
डीएमके                  23          5.91 करोड़
एआईएडीएमके         21         14.27 करोड़
बसपा                     21           1.94

कुल संपत्ति           प्रत्याशी     प्रतिशत
पांच करोड़              176       11
दो-पांच करोड़          108       07
50 लाख-दो करोड़     276      17
10 लाख -50 लाख     383      24
10 लाख-कम            647     41

कांग्रेस के जॉर्ज टिर्की पर सबसे अधिक 41 केस
-  ओडिशा में सुंदरगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी जॉर्ज टिर्की पर सर्वाधिक 41 केस हैं। इनमें 9 हत्या के प्रयास, छह हमला करने, चार सरकारी अधिकारियों पर हमले, एक डकैती, शामिल हैं।
 
विज्ञापन

देश में सबसे अमीर कांग्रेस के वसंथ

सांकेतिक तस्वीर
सबसे अधिक 101 दागी प्रत्याशी तमिलनाडु में सामने आए हैं। हालांकि इसकी वजह यहां सबसे अधिक प्रत्याशी होना भी रहीं। प्रतिशत में यह संख्या 13 प्रतिशत थी। प्रतिशत के मामले में बिहार व प. बंगाल सबसे आगे रहे जहां यह आंकड़ा 31-31 प्रतिशत रहा।

केवल 8% महिलाएं 
- 120 यानी केवल आठ प्रतिशत महिला प्रत्याशी दूसरे चरण में मैदान में हैं।

देश में सबसे अमीर कांग्रेस के वसंथ
पार्टी             प्रत्याशी           सीट               संपत्ति      देनदारी
कांग्रेस     एच वसंथकुमार     कन्याकुमारी     417.49      154.75
कांग्रेस     उदय सिंह            पूर्णिया           341.86      71.57
कांग्रेस     डीके सुरेश     बंगलूरू ग्रामीण     338.89        51.93
भाजपा    हेमा मालिनी          मथुरा           250.80       13.12
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें