फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पुराने शहर में आज बदला रहेगा यातायात

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। आठवीं मुहर्रम पर बुधवार को पुराने शहर में यातायात परिवर्तित रहेगा। शाही जुलूस दरियावाली मस्जिद (जिन्नातों वाली मस्जिद) से शुरू होकर पक्का पुल चौराहा, बड़े इमामबाड़े के सामने से रूमीगेट, नींबू पार्क चौराहे से बाएं खुन-खुन जी गर्ल्स कॉलेज के सामने से होते हुए कमला नेहरू क्रॉसिंग से दाहिने सब्जी मंडी मोड़ से बाएं होते हुए इमामबाड़ा पर समाप्त होगा। डायवर्जन शाम सात बजे से लागू होगा।
विज्ञापन

- सीतापुर रोड की ओर से आने वाले वाहन डालीगंज क्रॉसिंग से पक्का पुल होते हुए जिन्नातों वाली मस्जिद व बड़ा इमामबाड़ा की ओर नहीं जा सकेंगे। ये डालीगंज क्रॉसिंग से कपूरथला, आईटी होते हुए जा सकेंगे।
- हरदोई रोड की तरफ से आने वाले वाहन चौक की तरफ नहीं जा सकेंगे। ये बालागंज चौराहे से दाहिने कैंपवेल रोड होकर जा सकेंगे। हरदोई रोड की तरफ से आने वाले सभी वाहन कोनेश्वर चौराहे से चौक की ओर नहीं आ सकेंगे। ये घंटाघर दुर्गा देवी मार्ग तिराहे से बाएं बंधा रोड कुड़ियाघाट से दाहिने नया पुल होकर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें