पूर्व मुख्यमंत्रियों से खाली कराए गए सरकारी बंगलों में केवल सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बंगले में टूट-फूट मिली है। राज्य संपत्ति विभाग ने बंगले में हुई टूट-फूट और नुकसान का आकलन शुरू किया है।
राज्य संपत्ति अधिकारी योगेश शुक्ला ने बताया कि विभाग ने सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों से सर्वोच्च न्यायालय के आदेश से खाली कराए गए बंगलों का मुआयना किया है। इनमें केवल पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के विक्रमादित्य मार्ग स्थित बंगले में टूट-फूट मिली है।
विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार टूट-फूट और खुर्द-बुर्द हुए सामान का मिलान किया जा रहा है। 1-2 दिन में पूरी रिपोर्ट विभाग के प्रमुख सचिव को प्रस्तुत की जाएगी। शासन स्तर से निर्णय के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।