बलरामपुर। सात दिन में दूसरी किश्त का आवेदन न भरने पर लाभार्थियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी। प्रधानमंत्री आवास योजना नगर क्षेत्र के लाभार्थियों को दूसरी किश्त का आवेदन करने का निर्देश दिया गया है। एक माह के अंदर सभी लाभार्थियों को मकान का निर्माण शत-प्रतिशत पूरा कराने की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन
परियोजना अधिकारी डूडा आशीष त्रिपाठी ने बताया कि डीएम कृष्णा करुणेश ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि नगर क्षेत्र के सभी पीएम आवास योजना के लाभार्थियों के मकान एक माह के अंदर तैयार हो जाने चाहिए। प्रथम किश्त प्राप्त करने वाले सभी लाभार्थियों को एक सप्ताह के अंदर प्लिन्थ लेबल का कार्य पूरा कराकर डूडा कार्यालय से संपर्क करके दूसरी किश्त के लिए आवेदन करें।
सभी लाभार्थियों को दूसरी किश्त का भुगतान प्राप्त करने वालों को एक माह के अंदर मकान का निर्माण पूरा कराना होगा, जिससे तृतीय किश्त की धनराशि अवमुक्त की जा सके। निर्धारित समय व व मकान निर्माण में नियम का अनुपालन न करने वाले लाभार्थियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आधा-अधूरा मकान पाए जाने वाले लाभार्थियों से विधिसंगत वसूली भी की जाएगी।