फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : साइबर क्राइम शाखा के निरीक्षक, उप निरीक्षक और आरक्षियों की 80 प्रतिशत रिक्त पदों पर तैनाती

Sun, 21 May 2023 09:18 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

साइबर क्राइम शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक पुलिस अधीक्षक के दो, अपर पुलिस अधीक्षक के चार, पुलिस उपाधीक्षक के 17, निरीक्षक के 91, उपनिरीक्षक के 93, मुख्य आरक्षी के 58, आरक्षी के 176, आरक्षी चालक के 23, फॉलोवर के आठ पद स्वीकृत हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद प्रदेश पुलिस की साइबर क्राइम शाखा के 80 प्रतिशत से ज्यादा रिक्त पदों पर तैनाती कर दी गई है। साइबर क्राइम शाखा में सबसे ज्यादा रिक्त पद निरीक्षक, उप निरीक्षक और आरक्षी के थे। इसकी वजह से साइबर क्राइम के बढ़ते मामलों की विवेचना में कठिनाई हो रही थी। हाल ही में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में इनको जल्द भरे जाने की सहमति दी थी।

विज्ञापन


साइबर क्राइम शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक पुलिस अधीक्षक के दो, अपर पुलिस अधीक्षक के चार, पुलिस उपाधीक्षक के 17, निरीक्षक के 91, उपनिरीक्षक के 93, मुख्य आरक्षी के 58, आरक्षी के 176, आरक्षी चालक के 23, फॉलोवर के आठ पद स्वीकृत हैं। इसमें से अपर पुलिस अधीक्षक के तीन, पुलिस उपाधीक्षक के सात, निरीक्षक के 75, उप निरीक्षक के 75, मुख्य आरक्षी के 23, आरक्षी के 128, आरक्षी चालक के 23, फॉलोवर के सात पद रिक्त चल रहे थे। इसके अलावा कंप्यूटर ऑपरेटर के 23 पद रिक्त चल रहे थे। इनमें से निरीक्षक, उपनिरीक्षक और आरक्षियों के 80 प्रतिशत से ज्यादा रिक्त पदों पर तैनाती कर दी गई है। राजपत्रित अधिकारियों के रिक्त पदों पर भी तैनाती के लिए डीजीपी मुख्यालय से अनुरोध किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें