लखनऊ। नगर निगम में मृतक आश्रितों की नियुक्ति में लापरवाही हो रही है। इसके कारण 19 आश्रित नौकरी के लिए चक्कर काट रहे हैं। नगर निगम कर्मचारी संघ ने इस मामले में महापौर और नगर आयुक्त को पत्र लिखा है। कहा है कि मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को नौकरी न मिलने से उनके परिवारों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
कर्मचारी संघ के अध्यक्ष आनंद वर्मा और महामंत्री शमील एखलाक ने बताया कि जिन कर्मचारियों की मृत्यु बीते एक साल में हुई, उनमें लाइटर ओमप्रकाश दीक्षित, चालक मुन्ना लाल, माली रामसजीवन, सूर्यपाल व रामविलास कृष्ण कुमार, कुली गौरीशंकर, पोर्टर घनश्याम वर्मा, मेट राहुल द्विवेदी, कपिल देव तिवारी व संतोष कुमार, अनुचर हरिराम मौर्य, मनोज कुमार मिश्रा व रामगणेश, कैचर आकाश कुमार राव और बेलदार रामकिशोर शामिल हैं। इन सभी मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को अब तक नौकरी नहीं मिली है। यदि निगम प्रशासन ने जल्द कोई कार्यवाही नहीं शुरू की तो आंदोलन करना पड़ेगा।