माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। नगर निगम मुख्यालय में शुक्रवार को मृतक आश्रितों को नियुक्तिपत्र सौंपे गए। महापौर सुषमा खर्कवाल ने दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नियुक्तिपत्र प्रदान किए गए।
इस अवसर पर महापौर सुषमा खर्कवाल ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्तिपत्र सौंपे और उन्हें नगर निगम परिवार का हिस्सा बनने पर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त नम्रता सिंह और डॉ. अरविंद कुमार राव उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कुल आठ मृतक आश्रितों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। ये सभी नियुक्तियां नगर निगम की विभिन्न कक्ष समितियों और विभागों में सफाई कर्मचारी के रूप में की गई हैं। इस मौके पर महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि यह नगर निगम का दायित्व है कि वह अपने दिवंगत साथियों के परिवारों का सहारा बने। मृतक कर्मचारियों ने अपने जीवन में नगर की सेवा की और अब उनके परिजनों को रोजगार देकर नगर निगम उनका मान रख रहा है। यह निर्णय नगर निगम की संवेदनशीलता और मानवता दर्शाता है।