माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। नगर निगम लखनऊ के लालबाग स्थित मुख्यालय में शुक्रवार को सेवानिवृत्त हुए 20 कर्मचारियों को भावभीनी विदाई दी गई। उनके लिए सभागार में आयोजित विदाई समारोह में महापौर ने अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। महापौर सुषमा खर्कवाल ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त नम्रता सिंह और डॉ. अरविंद कुमार राव भी रहे। कर्मचारियों ने अपने अनुभव साझा किए। जो सेवानिवृत्त हुए, उसमें घनश्याम शर्मा, वीरेंद्र प्रकाश वर्मा, हरि प्रकाश श्रीवास्तव, राम रूप यादव, मालती मिश्रा, चांद बाबू, हरि गोपाल, राजू, महेश, रामरति, बैजयंती, सीमा, रेनू, शांति, रामफल, रमेश, निर्मला और राकेश शामिल रहे।