फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पौधरोपण की विफलता पर विभागीय अधिकारियों की भी तय हो जवाबदेही

विज्ञापन
बैठक करते संघ के पदा​धिकारी।
विज्ञापन
लखनऊ। कुकरैल स्थित मौलश्री हाॅल में शनिवार को क्षेत्रीय वन अधिकारी संघ की बैठक हुई। बैठक में संघ ने दो टूक मांग रखी है कि पौधरोपण में असफलता का दायित्व केवल निचले स्तर के कर्मचारियों पर न मढ़कर प्रभागीय वनाधिकारी स्तर तक निर्धारित किया जाए। इस संबंध में संघ जल्द ही मंत्री, प्रमुख सचिव और विभागाध्यक्ष के साथ निर्णायक वार्ता करेगा। मांग पूरी न होने पर संघ ने न्यायालय की शरण लेने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बैठक में अवैध रूप से कब्जाए गए संघ भवन का मुद्दा भी उठा। भवन की मुक्ति के लिए शासन से पत्राचार किया जाएगा। यदि समाधान नहीं निकला, तो विभाग को सूचित कर संघ स्वयं भवन को अपने कब्जे में लेगा। संघ ने कहा कि विभाग में आज भी वर्षों पुराने रेट पर कार्य कराए जा रहे हैं, जो व्यावहारिक नहीं हैं। इन दरों को तत्काल संशोधित करने की मांग शासन से की जाएगी। बैठक में संघ के अध्यक्ष अभिषेक सिंह, महामंत्री अभिषेक सिंह (द्वितीय), उपाध्यक्ष अनामिका सिंह, प्रकाशन मंत्री निखिल द्विवेदी, कोषाध्यक्ष बीर बहादुर एवं ऑल इंडिया रिप्रेजेंटेटिव विनय सिंह सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें