लखनऊ। कैसरबाग इलाके में चश्मे की दुकान पर कर्मचारी का शव मंगलवार रात दुकान में फंदे से लटकता मिला। पुलिस का कहना है कि उसने आत्महत्या की है, जबकि परिजनों ने जांच की मांग की है।
विज्ञापन
कैसरबाग के नजीराबाद निवासी अतुल कुमार (40) लालबाग स्थित चश्मे की दुकान में काफी समय से काम कर रहे थे। उनके भाई बंटू ने बताया कि अतुल मंगलवार देर रात जब नहीं लौटे तो भतीजा सौरभ दुकान पर गया। दरवाजा खोलकर जैसे ही वह दुकान के अंदर गया तो अतुल का शव पंखे में रस्सी के सहारे लटका मिला। बंटू ने बताया कि घटनास्थल पर तीन मोबाइल रखे थे। दुकान में लगे सारे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज गायब थीं। सोमवार रात अतुल ने मां तारा देवी से बताया था कि दुकान मालकिन उसे हटाना चाहती हैं। इससे वह परेशान थे।