डलायक्त डॉ. रोशन जैकब ने रविवार को डेंगू व अन्य संचारी रोगों पर नियंत्रण के लिए बनीं त्रिस्तरीय टीमों के कार्यों का जायजा लिया। खुद मंडलायुक्त ने ये टीमें गठित की हैं। रविवार को वे अचानक चंदरनगर, आलमबाग और गीतापल्ली पहुंचीं और टीमों के कार्यों को देखा।
उन्होंने लोगों से बातचीत कर उन्हें जागरूक भी किया। अफसरों ने उन्हें बताया कि घर घर जाकर लार्वा चेक किए जा रहे हैं और एंटीलार्वा का छिड़काव हो रहा है। साथ ही लोगों को यह भी बताया जा रहा है कि डेंगू से पीड़ित होने पर घबराने की जरूरत नहीं है। उन्हें जरूरी मात्रा में तरल पदार्थों के उपयोग की सलाह दी जा रही है।
साफ-सफाई में प्रशासन का सहयोग करने व कूड़ा इधर-उधर नहीं फेंकने के लिए कहा गया, गंदगी फैलाने पर कार्रवाई की जाएगी। सफाई कर्मचारियों को हफ्ते में एक दिन नालियों की सिल्ट साफ करने के भी निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त, मुख्य चिकित्साधिकारी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, जिला मलेरिया अधिकारी उपस्थित रहे।
मंत्री ने अर्जुनगंज से खुर्रमनगर तक किया निरीक्षण
नगर विकास विभाग मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने जोन-4 में अर्जुनगंज से खुर्रमनगर तक एवं जोन सात में इंदिरानगर का निरीक्षण किया। इस दौरान के उनके साथ नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह भी रहे। संचारी रोगों को खत्म करने में सरकार व नगर निगम से सहयोग करने की अपील की गई।
वाटर टैंक व कंटेनरों को ढक कर रखें, घर के अंदर व आसपास पानी को जमा न होने दें।
कंटेनर, कबाड़, टायर व नारियल के खोल में पानी जमा न होने दें।
घरों और होटल के वाटर टैंक में लार्वा खाने वाली मछलियां पालें।
बर्ड बाथ, फूलदान में हर सप्ताह पानी बदलें।
सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें।
पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें।
बुखार होने पर चिकित्सक के परामर्श के उपरांत ही दवा का उपयोग करें।