फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलराज मिश्र पर डेंगू का डंक, केजीएमयू पहुंचे

Fri, 20 Sep 2013 05:30 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ में डेंगू का कहर दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन


राजधानी के हजारों लोगों को अपनी चपेट में लेने के बाद अब इसने भाजपा के वरिष्ठ नेता कलराज मिश्र को अपना निशाना बना लिया है।

शुक्रवार दोपहर कलराज मिश्र को आनन-फानन में किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में बेहतर उपचार के लिए भेज दिया गया।

कलराज पिछले तीन दिन से सिविल हॉस्पिटल में भर्ती थे। सूत्रों के मुताबिक, उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

गौरतलब है कि राजधानी में डेंगू का कहर और नए मरीजों के मिलने का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। सबसे अधिक मरीज गोमतीनगर के विजयखंड के रहने वाले हैं।

गोमतीनगर स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल के महिला वार्ड में भर्ती एक मरीज में डेंगू की पुष्टि हुई। मलिहाबाद की सुजाता (23) में डेंगू की पुष्टि हुई।

इसी तरह गोमतीनगर स्थित सेंट जोसेफ अस्पताल में गोमतीनगर की अनीता (42) और शुभम (42) और विजय खंड की सुमन सिंह (50) में डेंगू की पुष्टि हुई। सभी मरीज अस्पताल के पहले तल पर बने वार्ड में भर्ती है।
विज्ञापन


इसी तरह मेयो अस्पताल में विजयखंड की वैशाली (32), वैभव सिंह (25) को डेंगू की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि सहारा अस्पताल में भी डेंगू के दो नए मरीज मिले हैं।

इसमें विजयखंड के आंक्षित तिवारी (12) और कंचन तिवारी (25) में डेंगू की पुष्टि हुई है। विजयखंड की रेनू सिंह ने बताया कि क्षेत्र में अब तक फॉगिंग शुरू तक नहीं हो सकी है और न ही क्षेत्र में एंटीलार्वा का छिड़काव किया गया है।
विज्ञापन


वहीं, आसपास के इलाकों के नाले खुले होने के चलते क्षेत्र में डेंगू मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। वहीं, अस्पताल के चिकित्सकों के मुताबिक, सभी मरीजों का इलाज चल रहा है और उनकी हालत में तेजी के साथ सुधार दर्ज किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें